कल्पना
अहसास होता है,
एकांत क्षणों में।
पायल बजने का ,
अनुभव होता है।
सावन की रातो में ,
कोमल स्पर्श का।
प्रतीक्षा होती है ,
धुंधले सपनो में।
तुम्हारे आने की ,
खोता हु खयालो में।
याद आती है ,
तुम्हारे आलिंगन की।
दीदार होता है ,
पलभर में तुम्हारा।
एक अमिट स्मृति का ,
मुझे नहीं था मालूम।
ऐसा संसार होता है ,
प्रेम की कल्पना का।
कल्पना में जीना ,
जिंदगी से अच्छा है।
अंदेशा नहीं है यहाँ ,
किसी मजनू की मौत का।
द्वारा : कमल कुमार
18/11/2017

Comments
Post a Comment